मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में खेत की डोल तोड़कर पानी चलाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों, बलकटी और बल्लम से वार किए गए। घटना में छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक ग्रामीण की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
लालपुर निवासी कैलाश ने बताया कि उसने ईख बोने के लिए उन्होंने अपने खेत को तैयार किया था। आरोप है कि रविवार को पड़ोसी रिच्छपाल ने उसकी खेत की डोल को तोड़ दिया। इसके बाद पानी चला दिया। जब इसका विरोध किया तो उसने अपने बेटे कृष्णपाल सहित अन्य लोगों के साथ लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसका पता चलने पर कैलाश का भाई कर्मवीर, बेटा रोहित और अमित भी पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी देर तक संघर्ष चलता रहा।
यह भी पढ़ें: शादी का अनोखा मामला: सात फेरों होते ही दुल्हन नगदी-जेवरात लेकर फरार, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला
घटना में एक पक्ष से कैलाश, कर्मवीर, रोहित, अमित और दूसरे पक्ष से रिच्छपाल, कृष्णपाल घायल हो गए। कर्मवीर की हालत देखते हुए उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अन्य घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में फिलहाल अंकुश, विकास, कृष्णपाल और रिच्छपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/