सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार व घायल
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के कस्बे के बड़ागांव मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मेरठ के नौचंदी मेले से लौट रहे शिक्षक सलीम की कार एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई।
सलीम सांकरोद गांव के निवासी हैं। सोमवार शाम वे अपने परिवार पत्नी समा, बेटा अयान, बेटी इवान, साला नदीम और साली सानिया के साथ कार से मेरठ गए थे। मंगलवार सुबह जब सभी लौट रहे थे तो बड़ागांव मार्ग पर कार खड़े ट्रैक्टर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवारों को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।