फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शाहपीर गेट क्षेत्र में डीजे बजाने के विरोध में हमला, फायरिंग, छह घायल

Tue, 03 Aug 2021 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आरोप है कि दानिश ने खालिद, अय्या, अतिक, बिलाल समेत दर्जनों युवकों को बुला लिया और जामिन के घर पर हमला बोला। जिसमें महिलाओं से भी मारपीट करने का आरोप है। 
विज्ञापन
घटना की जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शाहपीर गेट के खत्ता रोड पर सोमवार रात डीजे बजाने का विरोध करने पर एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। मारपीट, पथराव और फायरिंग की गई, जिसमें तीन महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के खत्ता रोड शाहपीर गेट निवासी दानिश रविवार को अपने घर पर डीजे बजा रहा था। पड़ोसी जामिन ने आपत्ति की दो तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। सोमवार को जानिस ने डीजे बजाने पर दानिश को फिर टोक दिया। 

आरोप है कि दानिश ने खालिद, अय्या, अतिक, बिलाल समेत दर्जनों युवकों को बुला लिया और जामिन के घर पर हमला बोला। जिसमें महिलाओं से भी मारपीट करने का आरोप है। 
विज्ञापन


हमले में जामिन का भाई जियाउल, सलाउद्दीन, शाहनवाज, नाजरीन, आयशा और मोहसिना भी घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पियों की दबिश दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें