फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ का बहाना बनाकर पाकिस्तान से भारत लौटे छह हिंदू परिवार, यूपी के इस जिले में मिला आसरा

Fri, 30 Oct 2020 02:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पाकिस्तान छोड़कर आए हिंदू परिवारों का स्वागत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के लोगों से परेशान होकर छह हिन्दू परिवार तीर्थ का बहाना बनाकर हिंदुस्तान चले आए। पाकिस्तान से आए हिंदुओं को मुजफ्फरनगर के मोरना में ग्राम शुक्रताल के पूर्व प्रधान नीरज रॉयल शास्त्री ने दिल्ली से लाकर खेती करने के लिए जमीन दी है जिससे उनका व उनके परिवार का गुजारा हो सके। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान से आए हिंदुओं का स्वागत किया तथा हर संभव मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन


तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के पूर्व प्रधान नीरज रॉयल शास्त्री ने बताया कि उनको पता चला था कि पाकिस्तान से कुछ हिंदू परिवार जुल्म के कारण पाकिस्तान को छोड़कर हिंदुस्तान में चले आए हैं। पाकिस्तान से छह परिवार तीर्थ करने का बहाना बनाकर वहां से निकल आए और हिंदुस्तान में आकर मेहनत मजदूरी करने लगे।

नीरज रॉयल, सुनील चौधरी, राजेंद्र सिंह वीरपाल सहरावत सोनू कुमार, महक सिंह, सत्य कुमार, सोनवीर आदि लोग पाकिस्तान से आए लोगों को दिल्ली लेने के लिए पहुंच गए और इन लोगों को रहने व खाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इन लोगों को नीरज रॉयल द्वारा पेट भरने के लिए 5-5 बीघा जमीन खेती करने के लिए दे दी गई जिससे उस जमीन पर कार्य कर अपना व अपने परिवार का लालन पोषण कर सकें। पूर्व प्रधान ने कहा कि हम भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि पाकिस्तान में फंसे हुए इनके परिजनों को हिंदुस्तान लाया जाए।

वहीं पाकिस्तन से आए हिंदुओं का भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में योगेश गुर्जर, जोगिंदर वर्मा, उत्तम कुमार, विनोद शर्मा, प्रदीप निर्वाल, जयकरण गुर्जर, नीटू सहरावत, कल्लू ठाकुर, महेंद्र चौहान, अरुण पाल, वीरपाल सहरावत आदि ने पाकिस्तान से आए हिन्दुओं की हर सम्भव मदद व वहां पर फंसे इनके परिवारों के लोगों को जल्द पार्टी के बड़े नेताओं से बात कर पाकिस्तान से लाने की बात कही है।

पाकिस्तान से आए हिंदुओं ने शुकदेव आश्रम पर पहुंच करके पूजा अर्चना की और स्वामी ओमानंद महाराज जी से आशिर्वाद लिया। पाकिस्तान से आए बलराम,  ईश्वर, कृष्ण,  कुंवर राम, चुन्नुमल, लखमीचन्द ने बताया कि पाकिस्तान में हिंदू सुरक्षित नहीं है। क्योंकि वहां पर हिंदुओं की जनसंख्या बहुत ही कम है। जिस कारण पाकिस्तान का मुसलमान हिंदुओं पर जुल्म करते हैं तथा हिंदुओं को न ही अपने धर्म के प्रति पूजा करने देते हैं और ना ही धर्म का प्रचार करने देते हैं।

वहां के हिंदुओं पर बहुत ही जुल्म किया जा रहा है। पाकिस्तान के मुसलमान हिंदुओं के बच्चों को पढ़ने-लिखने नहीं देते हैं। खाना खाने के लिए होटल पर मुसलमानों को अच्छे बर्तनों में खाना खिलाया जाता है और हिन्दुओं को उनके सड़े हुए बर्तनों में खिलाया जाता है। वहां का हिन्दू बहुत ही परेशान है। पाकिस्तान से आए इन हिन्दू परिवारों ने हिंदुस्तान की सरकार से ही हिंदुओं को पाकिस्तान से बहार निकालने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें