यहां लोगों को सांस लेने परेशानी एवं आंखों में जलन की शिकायत है। यहां तमाम प्रयास एवं जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग कूड़ा जला रहे हैं। इन सबके चलते मेरठ महानगर में गंगानगर का एक्यूआई 325, जयभीमनगर का 283 एवं पल्लवपुरम का 337 दर्ज किया गया।
दुकानदार को कूड़ा जलाते दबोचा
मेरठ नगर निगम की टीम ने गुरुवार को नौचंदी मैदान में कूड़े के ढेर में आग लगा रहे एक दुकानदार को दबोच लिया। टीम उसे नौचंदी थाने ले गई। वहां दुकानदार को माफी मांगने पर छोड़ दिया।
क्षेत्र के सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि नौचंदी मैदान स्थित बाले मियां की मजार के समीप एक दुकानदार कूड़ा जला रहा था। सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री कैलाश चंदौला भी पहुंच गए। जानकारी पाकर आसपास के दुुकानदार भी पहुंच गए थे।