फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना/रोहट/दौराला/मोदीपुरम। मवाना के गांव बिसौला की एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं सीएचसी दौराला की टीम ने शुक्रवार को दौराला, लावड़ और मोदीपुरम क्षेत्र में कोरोना की जांच की। मोदीपुरम की एटूजेड कॉलोनी में दो लोग पॉजिटिव मिले। उधर, लावड़ कस्बे में चौकी के समस्त स्टाफ जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली। उधर, रोहटा थाने की पूठखास पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि सीएचसी में एंटीजन की सुविधा शुरू होने के बाद आधा घंटे में ही कोरोना की रिपोर्ट आ जाती है। शासन के निर्देश पर सैंपल लेने की संख्या बढ़ाई जा रही है। शुक्रवार को टीम ने लावड़, दौराला और मोदीपुरम क्षेत्र में लोगों की जांच की। इस दौरान एटूजेड कॉलोनी के पुलिसकर्मी के छूटे दो सदस्यों की जांच भी की गई। दोनों जांच में पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि शनिवार को डोरली, एटूजेड, अंसल, ग्रीन सिटी में कोरोना की जांच की जाएगी। वहीं, लावड़ के जिस इलाके में गर्भवती महिला बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उस इलाके को सील कर दिया गया।
एंटीजन किट से लिए 24 सैंपल
मवाना। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि शुक्रवार को गांव बिसौला की एक गर्भवती महिला सहित मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल का एक व्यक्ति और एक मोहल्ला कल्याण सिंह का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए 100 एंटीजन किट मिली हैं। इनसे आज 24 लोगों की जांच की गई। नगर में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 28 हो चुकी है।
विज्ञापन

सिपाही को अस्पताल भिजवाया
रोहटा। थाना रोहटा की पूठखास पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिपाही को एंबुलेंस के जरिए मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा भेजा। चौकी को सैनिटाइज कराते हुए बैरिकेडिंग कर सील करा दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि पूठखास गांव में सर्वे कराने के भी आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि रोहटा थाने के स्टाफ की पांच दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव की जांच की गई थी। जिसमें थाने के पूरे स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। शुक्रवार को पूठखास पुलिस चौकी स्टाफ की जांच की गई तो उनमें से एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यहां तैनात सभी स्टाफ को क्वारंटीन करा दिया गया है। शनिवार को इनके सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें