फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी के घर हुए हमले में रिपोर्ट दर्ज,आरोपी पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भैंसा गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा के परिवार पर बुधवार रात हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं देर रात तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी थी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी उचित शर्मा के भाई गौरव शर्मा ने थाने में बुधवार की देर शाम तहरीर दी थी। इसमें बताया कि जब घर पर बैठा हुआ था तभी बाइक पर भैंसा निवासी रितिक उर्फ बिन्नी और गांव निलौहा निवासी विशाल आए। उन्होंने गाली गलौज करते जान से मारने की नियत से दो फायर किए। इसमें वह बाल-बाल बचा। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने पर बृहस्पतिवार को को खिलाड़ी उचित शर्मा थाना प्रभारी से मिले थे। उन्होंने पत्रकारों से थाना प्रभारी के व्यवहार पर रोष व्यक्त करते हुए कहा था कि यदि उनको तथा उनके परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया सम्मान वापस कर देंगे। पीड़ित परिवार द्वारा जिले के आला अधिकारियों से लेकर प्रदेश के आला अधिकारियों तथा सीएम को इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें