फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाल श्रम करते छह बच्चे चिह्नित किए

विज्ञापन
सरूरपुर। बाल श्रम कराने वालों को नोटिस देते अ​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
सरूरपुर। उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपेशन एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा, खिवाई, करनावल व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित ईंट भट्ठे पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान छह बाल श्रमिक चिह्नित किए गए। अधिकारियों ने उनके मालिकों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के भीतर मेरठ श्रमायुक्त कार्यालय में बच्चों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान तीन बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने परिजनों को बच्चों की सुपुर्दगी दी। साथ ही कड़ा निर्देश दिया कि वह अपने बच्चों को मजदूरी में न लगाएं, बल्कि शिक्षा से जोड़ें। छापामार कार्रवाई में श्रम विभाग सरधना से प्रवर्तन अधिकारी शशिकांत पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय दुबे, सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपेशन से वरिष्ठ परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, जनहित फाउंडेशन से समन्वयक अजय कुमार तथा थाने की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें