राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने आकस्मिक हुई दर्जनों मौत पर दी सांत्वना (बहसूमा)
बहसूमा। कस्बे में हुई आकस्मिक मौत पर मंगलवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने बहसूमा में हुई आकस्मिक मौत पर परिजनों को सांत्वना दी। राज्यमंत्री ने परिवार में जाकर ढांढस बंधाया और कहा इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुर्जर के भतीजे अजय नागर तथा प्रदीप चहल के पिताजी राजेंद्र सिंह के निधन, प्रवीण खटीक की माता जनेश्वरी के निधन, सभासद वीरेंद्र नागर की भाभी विमला नागर, महिपाल पोसवाल की माता एवं पिताजी के निधन तथा कपड़ा व्यापारी वीरेंद्र गोयल के निधन, अमित पोसवाल की माता पितो देवी एवं दर्जनों आकस्मिक हुए निधन पर घर जाकर सांत्वना दी। उन्होंने परिवार से कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। इस मौके पर अमित गोयल, राजपाल नागर, ऋषभ गोयल, वीरेंद्र नागर, सभासद दीपक गुर्जर, ऋषभ कुमार आदि शामिल रहे।