फलावदा। क्षेत्र में जहर खुरानी गिरोह सक्रिय है। गिरोह ने पुराने बस स्टैंड के पास दूध की डेयरी में जहर देकर छह पशुओं को मार दिया। पशुओं की मौत से पशुपालकों में रोष व्याप्त है। मारे गए पशुओं की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। घटना के संबंध में थाने में गिरोह के खिलाफ तहरीर दी है।
पुराने बस स्टैंड के पास फलावदा निवासी उवैश पुत्र समीनुद्दीन ने दूध की डेयरी खोल रखी है। उवैश ने डेयरी में कई पशु पाल रखे हैं। उवैश के चाचा शहजाद ने बताया कि रविवार सुबह पशुओं को चारा डालने के बाद उवैश घर चला गया था। लगभग सुबह करीब 11 बजे घर से डेरी पर आया। आरोप है कि जहर खुरानी गिरोह के सदस्य ने उसके पशुओं को जहर डाल दिया, इससे पांच गाय व एक भैंस की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई।