फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के खाते में रहेगी सिवालखास विधानसभा सीट : सांगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में बागपत सांसद ने कार्यकर्ताओं से की चुनावी तैयारी में जुटने की अपील
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिवालखास विधान सभा सीट रालोद के खाते में रहेगी। सभी कार्यकर्ता विधान सभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन मजबूत होना चाहिए। पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। रालोद के प्रति युवाओं का रुझान अधिक बढ़ रहा है।
यह बात बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के पार्टी कार्यालय पर आयोजित हस्तिनापुर क्षेत्र और मेरठ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि रालोद मुखिया चौ. जयंत सिंह किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा सभी के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसका परिणाम आगामी विधान सभा चुनावों में देखने को मिलेगा। जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि सभी संगठनों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिल चुकी हैं, इसलिए सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करके चौ. जयंत सिंह के हाथ मजबूत करने का काम करें। कार्यक्रम में गौरव जिटौली, महानगर अध्यक्ष विवेक बाफर, हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजय रसूलपुर, विनय मल्लापुर ने भी अपने विचार रखे। संचालन सुधीर चौधरी ने किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव डॉ. गुलजार, सुरेंद्र नागर, अशोक चौधरी, सतीश त्यागी, क्षेत्रीय सचिव अक्षय अतलपुर, ओंकार भदौड़ा, बिजेंद्र भाटी, अभिषेक चौधरी, महरपाल काकरान, नरेश मल्लापुर, रवि भारत चिकारा, नईम सागर और विकास भैसा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें