फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानसून की पहली बारिश में डूबा सिवाल खास, विकास कार्यों की खुली पोल

विज्ञापन
जानीखुर्द।सिवाल खास नगर पंचायत में बारिश के बाद मार्ग पर हुआ जल भराव फोटो संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। मानसून की पहली बारिश ने नगर पंचायत सिवाल खास के विकास कार्यों और जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी है। मंगलवार को इलाके में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कस्बे के मुख्य रास्तों और गलियों में भारी जलभराव हो गया। जलभराव की स्थिति इस कदर गंभीर थी कि बारिश बंद होने के कई घंटों बाद, देर शाम तक भी सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो सकी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा मानसून से पहले नालों की सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की हकीकत सामने ला दी। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों के घरों और दुकानों में भी नाले का गंदा पानी घुस गया, जिससे स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरमैन फुरकाना का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। बारिश के कारण कुछ स्थानों पर एकत्र हुए पानी को निकालने के प्रयास जारी हैं। रास्तों और बड़े नालों की सफाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें