फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सितारा क्लब ने कुम्हारान नाइट राइडर को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
सरधना। सरधना प्रीमियम क्रिकेट लीग में विजेता टीम को सम्मानित किया गया। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। नगर के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर एसपीएल सीजन-4 में बृहस्पतिवार को हुए मैच में सितारा क्लब ने कुम्हारान नाइट राइडर को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

खेले गए मैच में कुम्हारान नाइट राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन का लक्ष्य रखा। हेमपुष्प शर्मा ने 44 गेंद में 85 रन व विकास सिंह ने 17 गेंद में 28 रन का योगदान दिया। सितारा क्लब के गेंदबाज अरबाज ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सितारा क्लब की टीम ने 17.2 ओवर में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की। सत्यम ने 27 गेंद में 62 रन की तेज पारी खेली। दिव्यांश राजपूत ने 55 रन का योगदान दिया।
कुम्हारन नाइट राइडर्स के गेंदबाज नाजिम अली, हामिद अंसारी, मनीष शर्मा, विकास सिंह, रजत शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। सत्यम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान फरमान अंसारी, खलीक, ऋषभ जैन, शाहवेज अंसारी, शानू जैन, शहजाद सितारा, पीयूष त्यागी, खालिद अंसारी, शाहिद मलिक, गुलफाम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें