फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर और परशुराम संवाद

विज्ञापन
दौराला - सर श्रीराम इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रामलीला मंचन का शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत : आयोज
विज्ञापन
दौराला। सर श्रीराम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में श्री रामलीला कमेटी दौराला द्वारा आयोजित रामलीला के चौथे दिन सीता स्वयंवर और भगवान परशुराम संवाद का मंचन हुआ। इस प्रसंग पर रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। कलाकारों के शानदार अभिनय ने श्रद्धालुओं को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन

आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यह मंचन देखने पहुंचे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओंकार चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। रालोद नेता संजय पनवाड़ी, बाबूराम प्रजापति और सभासद रोहित अहलावत मुख्य अतिथि रहे। गन्ना समिति के निदेशक हरेंद्र चौधरी और चांदवीर अहलावत भी अतिथियों में शामिल थे। इन सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इसके बाद फीता काटकर रामलीला मंचन का शुभारंभ कराया गया। कलाकारों ने ताड़का वध के बाद असुरों में मची खलबली का भी मंचन किया। श्रद्धालुओं ने कलाकारों के अभिनय पर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
रामलीला कमेटी ने मैदान में सुरक्षा के लिए एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के माध्यम से मैदान की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, कैमरों की नियमित निगरानी की जाती है। किसी भी गलत गतिविधि पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें