फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली समस्या के लिए सकौती बिजलीघर पर धरना, सीएजी ऑडिट की मांग

विज्ञापन
दौराला - सकौती बिजली घर पर धरना प्रदर्शन के दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों से वार्ता करते अंक
विज्ञापन
- एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। क्षेत्र में लंबे समय से बनी कम वोल्टेज, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सकौती बिजलीघर पर ग्रामीणों ने एक घंटे तक धरना दिया। अंकित मोतला और प्रताप लोईया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में आसपास की पंचायतों के लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और विशेष ऑडिट कराए जाने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने महानियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी), ऊर्जा मंत्री, जिलाधिकारी और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम को संबोधित ज्ञापन एसडीओ शिव प्रकाश को सौंपते हुए सकौती बिजलीघर व क्षेत्र के फीडरों का विशेष सीएजी ऑडिट कराने की मांग की। उनका आरोप था कि क्षेत्र में वर्षों से कम वोल्टेज, ट्रांसफार्मरों पर अधिक भार, रखरखाव में लापरवाही तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितताएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में टेंडर प्रक्रिया, ट्रांसफार्मरों की क्षमता, लोड सर्वे, वोल्टेज रेगुलेशन, रखरखाव, डीडीयूजीजेवाई व सौभाग्य योजना के तहत खर्च हुए धन, उपयोगिता प्रमाणपत्र, शिकायत निस्तारण और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जांच कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ही 30 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सीएजी मुख्यालय भेजा जाएगा। धरने की सूचना पर पहुंचे सकौती विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ शिव प्रकाश ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि विभाग क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहा है। जहां कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे हैं, वहां जल्द ही अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें