फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने किया टीका

Thu, 16 Nov 2023 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर में उत्साह के साथ भाईदूज का पर्व मनाया गया। भाइयों की लंबी उम्र के लिए टीका लगाया। टीका करने के बाद ही बहनों ने उपवास तोड़ा। भाइयों ने बहनों के घर जाकर भोजन किया। बहनों को उपहार दिए। सुबह से ही मिष्ठान और पूजन सामग्री की दुकानों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

हर घर में उत्साह और मनमोहक वातावरण में भाई दूज का पर्व मनाया गया। कहीं भाई अपनी बहनों के पास तो कहीं बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंची। घर पर टीका किया गया। शहर में सुबह से शाम तक जाम के हालात बने रहे। छावनी में भी रूट डायवर्जन के चलते जाम के हालात बने रहे।
त्योहार पर शाम के समय होटल, मॉल और रेस्टोरेंट में खासी रौनक रही। होटल एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि भाईदूज पर होटलों में डिनर किया गया। सिनेमा घरों में भी मूवी के शो हाउसफुल रहे। परिवार के साथ लोगों ने मूवी देखी। शॉप्रिक्स मॉल के मैनेजर संजीव ने बताया कि टाइगर थ्री मूवी खासी पसंद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें