फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी का कत्ल: 'मेरे पति से बात करती थी निदा, नहीं मान रही थी, तो मार दिया'; कातिल ननद रिमशा ने बताई पूरी कहानी

Thu, 16 Jul 2026 12:58 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में निदा की हत्या उसकी ननद रिमशा ने कर दी। ससुराल वालों ने कहा कि जीने से गिरने से मौत हुई है। लेकिन रिमशा ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और सब उगल दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार हत्यारोपी रिमशा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में निदा (25) के सीने में चाकू से वार कर ननद रिमशा ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। रिमशा का रिश्ता सात साल पहले उवैश से तय हुआ था, लेकिन शादी आठ माह पहले हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद उवैश से निदा बात करने लगे थी। इससे रिमशा को दोनों में संबंध का शक हुआ। इसी बात को लेकर हुए विवाद में उसने भाभी की हत्या की थी।
विज्ञापन

 

किदवई नगर निवासी अबान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि परिजनों ने उनकी बहन निदा की शादी अहमदनगर निवासी शावेज से की थी। शावेज की बुढ़ाना गेट पर एंपायर टेलर्स के नाम से दुकान है। दंपती के चार साल का बेटा हमाद और डेढ़ साल की बेटी अतीका है।
 

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शावेज की बहन रिमशा का रिश्ता सात साल पहले नौचंदी के करीमनगर निवासी उवैश अहमद से हुआ था। शावेज और उवैश दोनों का कपड़े की सिलाई का बड़ा व्यापार है। रिश्ता होने के बाद उवैश की परिवार के लोगों से बात होने लगी थी। उनका घर पर आना जाना पहले से ही था।
 

रिमशा ने पुलिस को बताया कि निदा से भी उवैश बात करने लगा था लेकिन उसे लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। आठ महीने पहले रिमशा और उवैश की शादी हो गई लेकिन दोनों फिर भी बात करते थे। इससे उसे शक हो गया कि दोनों के बीच संबंध हैं। रिमशा अपने मायके आई हुई थी। 
 

रिमशा का कहना है कि वह कई बार निदा को पति से दूर रहने के लिए समझा चुकी थी। रविवार को इसी बात को लेकर ननद-भाभी में विवाद हुआ। इसी विवाद में रिमशा ने रसोई से चाकू निकालकर निदा के सीने में वार कर दिया। दिल के पास चाकू लगने के कारण वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गई। पति शावेज व अन्य परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद हादसा दर्शाने की कोशिश की
निदा की हत्या के बाद शावेज व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने हादसा दर्शाने की कोशिश की। उनका कहना था कि जीने की धुलाई करते समय निदा की फिसलकर मौत हुई है। सीओ कोतवाली व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि उसके सीने में बाईं ओर गहरा घाव था। इसके चलते गहनता से जांच की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चाकू के वार से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

अन्य ससुराल वालों की भूमिका की जांच जारी
ससुराल पक्ष के लोगों ने इस मामले में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। ऐसे में उन पर भी पुलिस कार्रवाई कर सकती है। सीओ संग्राम सिंह का कहना है कि इस मामले में निदा के पति उवैश व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभी उन्हें क्लीन चिट नहीं दी गई है। उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। रिमशा को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ये भी देखें...
Meerut: सरधना के 'पारस फर्नीचर' में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली दो मंजिला इमारत, छह घंटे में बुझाने में लगे

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें