फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्योहारा चेयरमैन बोले, 12 घंटे में कर दूंगा लॉरेंस विश्नोई का खात्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा । स्योहारा नगर पालिका के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर अपने फेसबुक आईडी पर लाइव आकर लॉरेंस विश्नोई के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि यदि सरकार उन्हें मौका दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस विश्नोई और उसके नेटवर्क को नेस्तानाबूद कर देंगे। स्योहारा पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। इस 24 मिनट 41 सेकंड की वीडियो में उन्होंने नगर के विकास पर चर्चा की। इसी वीडियो में पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी ने महाराष्ट्र के बाबा सिद्दीकी की हत्या पर गहरे दुख का इजहार किया है। उनसे न मिल पाने पर भी मलाल किया। उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी लॉरेंस विश्नोई के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार से मांग की।
विज्ञापन

साथ ही वीडियो में कहते साफ दिख रहे हैं कि यदि सरकार उन्हें इजाजत दे तो वे 12 घंटे में लॉरेंस विश्नोई व उसके नेटवर्क को नेस्तानाबूद करने की हिम्मत रखते हैं। मगर, वे कानून के हाथों मजबूर हैं, परेशान हैं। अगर कोई मौका मिला तो ऐसे लोगों को चंद घंटों में खत्म करा सकता हूं।
उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी इंसान की जिंदगी छीनने का अधिकार नहीं हैं। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी का कहना है कि उन्होंने जो भी वीडियो में कहा, वह सही कहा है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें