फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों से बांधे तार, बड़े हादसे को न्यौता

विज्ञापन
गांव सीना में आम के बाग में पेड पर तार बांधने के लिए बांधा गया इंसुलेटर तथा उससे गुजरते तार। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। सीना गांव से आधा दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति के लिए खींची गई 11 हजार केवी की लाइन के तारों को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने रास्ते में पड़ने वाले एक बाग में पेड़ों की टहनियों से बांध रखा है। जिस कारण बाग ठेकेदार एवं मजदूरों को कई बार करंट लग चुका है। उन्होंने इसकी कई बार शिकायत की परंतु निगम कर्मचारियों ने तारों को हटाना उचित नहीं समझा। इन्हें शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

सीना से अकबरपुर गढ़ी, हिमायूंपुर, गुढ़ा, मोरना, वीरनगर, जयसिंहपुर, नगला समेत अन्य गांव के लिए हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सीना गांव के नंबरदार रामकरण सिंह का आम का बाग है । उन्होंने बाग ठेकेदार इरफ़ान को ठेके पर दे रखा है। इरफान ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बाग के ऊपर से गुजर रही लाइन के तार बाग के हरे पेड़ों की टहनियों से बांध रखे हैं। तारों में करंट प्रवाहित रहने के चलते कई पेड़ सूख चुके हैं। वहीं, कई पेड़ सूखने के कगार पर हैं। यही नहीं कई बार उन्हें तथा उनके बाग में काम करने वाले गुड्डू, जमीलू, परवीन, शहजाद, सचिन करंट की चपेट में आ चुके हैं। इसको लेकर उन्होंने कई मर्तबा निगम के अधिकारियों से तार हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन तार नहीं हटाए जा सके। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन के चलते रात में हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। इसके चलते आंधी तूफान के दौरान सभी डरे सहमे रहते हैं। उन्होंने तार तत्काल हटाए जाने की मांग की है। एसडीओ योगेंद्र बजाज ने बताया कि जल्द ही खंभों की व्यवस्था कर तारों को वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें