फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भजन करो भरी जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है...

विज्ञापन
विज्ञापन
- विश्व शांति महायज्ञ में पूर्णाहुति, भगवान शांतिनाथ का हुआ मंगल अभिषेक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड पर सूर्या पैलेस स्थित चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधान आचार्य प्रमोद शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के बीच विश्व शांति महायज्ञ में पूर्णाहुति दी। इसके बाद भगवान शांतिनाथ का मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा विधिवत संपन्न हुई।

कार्यक्रम में संगीतकार दीपेश ने आचार्य सौरभ सागर महाराज की गुरु भक्ति में अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने सुनाया-भजन करो भरी जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है...। इसके माध्यम से उन्होंने धर्म और भक्ति का प्रेरक संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सोधर्म इंद्र नवीन जैन, यश जैन, सीमा जैन, दुलारी जैन और मंदिर पुण्यार्जक सुधा जैन एवं प्रदीप जैन ने पुण्य की अनुमोदना की। वीरेंद्र जैन ने कहा कि चंद्रप्रभु भगवान की भक्ति में अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, समाज के कल्याण एवं आत्मिक उन्नति की मंगलकामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें