फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म 'मनमर्जियां' के इस सीन पर भड़के सिख समाज के लोग, मुजफ्फरनगर में जलाए पोस्टर

Wed, 19 Sep 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मनमर्जियां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' को लेकर यूपी के मुजफ्फरनगर में सिख समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। यहां सिख समुदाय के लोगों ने फिल्म को हटाने की मांग की और फिल्म के विरोध में पोस्टर जलाए। जानें पूरा मामला:-
विज्ञापन


 
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'मनमर्जियां' फिल्म के प्रदर्शन को बंद कराने की मांग को लेकर उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में सिख समाज का अपमान किया गया है। डीएम को दिए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म में अभिषेक बच्चन अपनी पगड़ी उतारकर सिगरेट पीता है। और फिल्म की हिरोईन भी सिगरेट पीती है। इस दृश्य से सिख समाज में आक्रोश है। 

सिख समाज ने चेतावनी दी कि अगर फिल्म बंद नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पडे़गा। ज्ञापन देने वालों में सतनाम सिंह हंसपाल, दीपक गंभीर, गजेंद्र पाल सिंह भाटिया, गुरुप्रीति सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभुदयाल सिंह मलिक, सुरेंद्र सिंह कोहली, गुरुचरण सिंह बांगा, गुरुबचन सिंह, हरख्याल सिंह, अजीत सिंह, अमरदीप सिंह, राजेश सिंह, प्रिंस कथूरिया आदि रहे।  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें