फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक के प्रभाव से बीमार किसान को सीएचसी पर नहीं मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। कीटनाशक के प्रभाव से बीमार किसान को सीएचसी पर डॉक्टरों ने बिना उपचार दिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वहां तैनात चिकित्सक समय से मरीज को देखने तक नहीं आए। परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

गांव रोहटा निवासी विनोद शर्मा खेत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे थे। उसके प्रभाव से अचानक किसान की तबियत खराब हो गई। परिजन विनोद को लेकर सीएचसी पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जानकारी देने के बाद भी वहां तैनात चिकित्सक मरीज देखने नहीं आए। किसान की हालत बिगड़ने लगी तो चिकित्सक डॉ. सचिन गुप्ता ने बिना देखे ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार को भी मामले से अवगत कराया। आरोप है कि एंबुलेंस सुविधा भी नहीं दी गई। इसके बाद विनोद को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। विनोद के बेटे अमित शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर सीएचसी में की शिकायत कर कार्रवाई मांग की है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार का कहना है कि मैं मौके पर नहीं था। रजिस्टर में प्राथमिक उपचार दिया जाना लिखा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें