उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना संक्रमण की स्थिति और भयावह होती जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 45 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पुष्टि की है। एक दिन में अब तक जिले में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इससे पहले कोरोना के सबसे अधिक जिले में 40 मरीज मिले थे।
बताया गया कि शुक्रवार को जो मरीज मिले हैं, उनमें एक ही परिवार से जुड़े हुए 20 सदस्य हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी एक ही परिवार से दस सदस्य संक्रमित मिले थे।
यह भी पढ़ें: देवबंद: दारुल उलूम में अतिथियों का प्रवेश वर्जित, कोरोना के चलते लिया गया फैसला
वहीं इससे पहले बृहस्पतिवार को कोरोना के 39 नए मरीज मिले थे। मुंडाली के बढ़ला गांव निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया था कि 39 नए संक्रमितों में सिवाया गांव के एक ही परिवार के 10 सदस्य हैं।
इनके अलावा आरजी डिग्री कॉलेज की महिला प्रोफेसर, एक मेडिकल स्टोर संचालक, जानी थाने का होमगार्ड और भैसाली बस अड्डे के पास रहने वाले बिजनेसमैन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/