नहटौर में बाबा खाटू श्याम के कीर्तन में भजन सुनाते कलाकार। स्रोत आयोजक
नहटौर। श्री श्याम लखदातार दीवाना मंडल की ओर से आयोजित श्री खाटू श्याम अमृत महोत्सव में रविवार की रात मोहल्ला छापेग्रान में बाबा खाटू श्याम के भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्याम का जादू है सिर चढ़कर बोलेगा... पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
इस दौरान खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। साथ ही श्याम नाम की ज्योति जलाई गई। भक्तों ने खाटू श्याम दरबार में मत्था टेक मन्नतें मांगीं। बाहर से आए कलाकारों ने हारे का सहारा, बाबा श्याम खाटू वाला, श्याम का जादू है सिर चढ़कर बोलेगा, आजा आजा श्याम बाबा आदि भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
श्रद्धालु देर रात तक खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहे। खाटू श्याम की अरदास, आरती प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ। श्रवण सैनी, नीशू सैनी, विकास सैनी, बंटी सैनी, मोहित कुमार, आकाश कुमार, राहुल सैनी, निक्की सैनी आदि मौजूद रहे।