फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्यामा प्रसाद के बलिदान को किया याद

Mon, 06 Jul 2026 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व राज्यसभा सांसद।
विज्ञापन
125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। जय जवान जय किसान कन्या इंटर कॉलेज, दुल्हैड़ा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अध्यक्षता करते हुए शीलेंद्र चौहान ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता के लिए संघर्ष किया और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक मूलचंद चौहान की प्रतिमा पर भी अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन प्रेमपाल सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान बाल किशोर चौहान, प्रधानाचार्या प्रतिभा वर्मा, प्रेमपाल सिंह, शीलेंद्र चौहान, ललित चौहान आदि मौजूद रहे।

मोदीपुरम - श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व राज्यसभा सांसद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें