बिजनौर में शिव चौक पर बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या में शामिल झांकी। स्रोत आयोजक
बिजनौर। शिव चौक पर खाटू श्याम जी की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान कई झांकी भी सजाई गई जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। खाटू वाले श्याम मुझे तेरा ही सहारा भजन पर... श्रद्धालु जमकर झूमे।
खाटू श्याम भजन संध्या में मेरठ से भजन गायिका वैष्णवी व मिंटू मस्ताना पहुंचे। दोनों गायकों ने हारा हूं बाबा पर बस तुझपे भरोसा है, हमें प्रीत तुमसे हुई श्याम प्यारे, लगन तुमसे लगा बैठें, मेरा सांवरा सलोना बैठा खाटू धाम में... आदि भजन सुनाए। भजनों का श्रद्घालुओं ने जमकर आनंद लिया। इसके बाद खाटू श्याम जी की कथा सुनाई गई। इसमें बताया कि खाटू श्याम हारे का सहारा हैं। जब लोग सभी जगह निराश हो जाते हैं और कोई उम्मीद नजर नहीं आती, तब खाटू श्याम ही सहारा बनते हैं। इस दौरान शुभम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मुकेश, सत्यम, आशु मौजूद रहे।