फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नजीबाबाद में पहलगाम घटना में मारे गए पर्यटकों की याद में कैंडल मार्च निकालते क्षेत्रवासी।(स्रोत
विज्ञापन
बिजनौर। जम्मू-कश्मीर कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में जिलेभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए। कई जगहों पर कैंडल मार्च निकालकर हमले में मरने वालों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। वहीं लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद का कड़ा जबाव देने की मांग की। अफजलगढ़ में शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में पाकिस्तान व आतंकवाद का विरोध प्रदर्शन किया। मृतकों की याद में कैंडल जलाई। हल्दौर में स्थित जीएसएन इंटरनेशनल एकेडमी में पर्यटकों की आत्मा शांति के लिए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों ने शांति यात्रा निकाली। स्योहारा में व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरुण वर्मा व आल इंडिया स्वर्णकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। किरतपुर में सोमवार को सभी व्यापारी अंबेडकर चौक से मौन जलूस निकाल कर थाने गए। वहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

नजीबाबाद में क्षत्रिय राजपूत सभा ने प्रदर्शन किया, वहीं आजाद समाज पार्टी ने कैंडल जुलूस निकालकर घटना को शर्मनाक बताया। जिला क्षत्रिय राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष पुखराज सिंह, महामंत्री अनुज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम विजय शंकर को सौंपा। मालदार मार्केट में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने बैठक कर पहलगाम घटना को कायरता पूर्ण बताते हुए निंदा की। नूरपुर में आरआर पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
बढ़ापुर में लोगों ने कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष नितिन सर्राफ, भाकियू अनंत व रिक्शा चालक यूनियन के उपाध्यक्ष टीकम प्रजापति के साथ कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार से निजी बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें