एएस पीजी कालेज में एकल नृत्य प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी
मवाना। एएस पीजी कालेज में चल रहे वार्षिक साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के चौथे दिन कविता प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय में वार्षिक साहित्यिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता के चतुर्थ दिवस पर छात्र/छात्राओं के मध्य कविता प्रतियोगिता व नृत्य प्रतियोगिता (एकल व समूह) आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार गोयल व शिक्षकों कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कविता प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर स्व:रचित व कवियों की कविता प्रस्तुत की। डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अरुण कुमार, अमरीता कुमारी व संजीव कुमार निर्णायक मंडल में रहे।
बीएससी प्रथम वर्ष में प्राची, एमएससी प्रथम वर्ष में प्राची चौहान व बीकॉम द्वितीय वर्ष में मानसी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान व बीएससी प्रथम वर्ष में नेहा सिंह व अलिशा खान बीएसपी तृतीय वर्ष ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. मीनू सिंह व संचालन दीपांशु प्रकाश गोयल ने किया।
द्वितीय सत्र में एकल नृत्य प्रतियोगिता व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नृत्य एकल प्रतियोगिता में शुभम कौशिक, बीएससी प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, निशा दास बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान व शालू बीएससी तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य समूह प्रतियोगिता के अंतर्गत समूह-1 (शुभम कौशिक, विपुल कुमार, यश तोमर, दीपक कुमार व ऋषभ राणा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह-5 (पलक पालीवाल व निकुंज चौहान) व समूह-2 (रीना खान, जपनीत कौर, सुनिधि माहेश्वरी, सुरभि शर्मा व तनु त्यागी) ने संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह-10 (निशु व डोली रोनी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. पूनम रानी, डॉ. शर्मिला दयाल, अमरीता कुमारी व नीतू सिंह निर्णायक मंडल रहे। नृत्य समूह प्रतियोगिता में महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर नीतू सिंह के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं द्वारा जुंबा नृत्य व्यायाम प्रस्तुत कराया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।