फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी ने जीता टी-20 टूर्नामेंट

विज्ञापन
मैच जीतने के बाद श्री वान्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ट्रॉफी के साथ
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फाइनल मैच श्रीवान्या और केसीसी मेरठ टीम के बीच हुआ। इसमें श्रीवान्या एकेडमी ने पांच विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

केसीसी मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 139 रन बनाए। इसमें चेतन्या ने 45, अक्की ने 33 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शेखर और अभिषेक राय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 5 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अभिषेक राय ने 25, विजय ने 28, प्रशांत ने 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिषेक पाल ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अभिषेक राय को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज उज्ज्वल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि बाबूराम राणा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंडी सचिव शुभम ढाका, कविराज सिंह, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें