शूटिंग चैंपियनशिप में श्री राम विद्यापीठ के कांस्य पदक जीतेने वाला युग शर्मा। (स्त्रोत संस्थान
मवाना। बाना-मसूरी स्थित श्रीराम विद्यापीठ ग्लोबल अकादमी के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने चतुर्थ आनंद प्रकाश मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन से संबद्ध बीबीएसएसएम शूटिंग रेंज, मेरठ द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
अकादमी की ओर से एयर पिस्टल टीम इवेंट में भाग लेते हुए हर्ष चंदना, युग शर्मा और यक्ष धामा ने अपनी बेहतरीन निशानेबाजी, सटीक तालमेल और अनुशासन के दम पर तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम करते हुए विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के सह निदेशक विश्वपाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य श्रीराम सुधीर ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। शूटिंग कोच विशाल राणा ने खिलाड़ियों की नियमित अभ्यास और मानसिक एकाग्रता की सराहना की।
शूटिंग चैंपियनशिप में श्री राम विद्यापीठ के कांस्य पदक जीतेने वाला युग शर्मा। (स्त्रोत संस्थान
शूटिंग चैंपियनशिप में श्री राम विद्यापीठ के कांस्य पदक जीतेने वाला युग शर्मा। (स्त्रोत संस्थान