फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कलश यात्रा निकाल कर किया श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
लावड़- कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर नृत्य करती महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। कस्बे में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न गलियों से होकर कथा स्थल पर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कलश यात्रा लावड़-मसूरी मार्ग स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा मोहल्ला सैनीयान से होते हुए विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। भाजपा नेता मोहन सैनी, व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण-राधा के जयकारे लगाए। कथा स्थल पर यात्रा पहुंचने के बाद कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचिका साध्वी श्यामलता देवी ने श्रद्धालुओं श्रीमद्भागवत की कथा सुनाई। बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इस दौरान धर्म सिंह, सोनू, विपुल, श्यामलाल, विनोद, जय सिंह, कृष्णपाल, जयप्रकाश, बाबूराम, यशवीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

लावड़- कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर नृत्य करती महिला श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें