फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष का मार्ग दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा : राधा चेतन

Sat, 23 Aug 2025 06:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धापुरी फेस 2 में कथा से पूर्व निकाली गई 151 कलश यात्रा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्रद्धापुरी फेस दो स्थित गौरी शंकर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में 151 महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।
कथा व्यास राधा चेतन महाराज का पूजन यजमान जयभगवान, महेंद्र उपाध्याय, अमित विश्वकर्मा, रविंद्र उपाध्याय, पवन भार्गव ने किया। राधा चेतन महाराज ने बताया कि भागवत कथा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कथा ही भक्ति, ज्ञान और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि भागवत कथा भक्ति भाव को भी जागृत करती है। श्रीकृष्ण की लीलाओं, जैसे रासलीला, गोवर्धन पूजा और रुक्मिणी विवाह सुनकर हृदय प्रेम और श्रद्धा से भर जाते हैं। यह कथा मन को शुद्ध कर पापों से मुक्ति दिलाती है। कथा जीवन के नैतिक मूल्यों को सिखाती है। इस दौरान पुष्पा, मंजू, राखी, अवनी, गीता, खुशबू, काव्या, ज्योति, यति, सुमन, अन्नू, यशोदा आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें