फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shrikant Tyagi Case: मांगेराम त्यागी का बड़ा एलान, लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा धरना, पढ़िए पूरा अपडेट

Fri, 30 Sep 2022 04:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मांगेराम त्यागी ने गुरुवार को बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक धरना जारी रहेगा। पढ़िए पूरा अपडेट।
विज्ञापन
श्रीकांत त्यागी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में 36 दिन से धरने पर बैठे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के नेता मांगेराम त्यागी ने एलान किया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो 2024 के लोकसभा चुनाव तक धरना जारी रहेगा। समाज चुनाव में सरकार का बहिष्कार करेगा। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में किसान नेता एवं त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के त्यागी ने कहा कि 24 मार्च से उनका चौधरी चरणसिंह पार्क में धरना चल रहा है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्घनगर की ओमेक्स सोसाइटी में हुए प्रकरण में जिस तरह से श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, वह गलत है। उनकी पत्नी अनु त्यागी को जिन पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने अवैध रूप से हिरासत में रखा, उन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

उन्होंने कहा कि अगर श्रीकांत के घर के बाहर लगे पौधे अवैध थे तो पूरी सोसाइटी में पौधे कैसे लगे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने योगी आदित्यनाथ के चेहरे को देखते हुए वोट दिया था। सांसद महेश शर्मा और सांसद राजेंद्र अग्रवाल जैसे नेता भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये लोग मुख्यमंत्री तक असलियत नहीं पहुंचने देना चाहते हैं। इसी वजह से अनु त्यागी को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। त्यागी ने कहा कि प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। सांसद महेश शर्मा का अस्पताल सड़क के दोनों तरफ है, बीच में टनल बनाई हुई है। इस अवैध निर्माण को क्यों नहीं ध्वस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन

भाजपा कर रही समाज की उपेक्षा 
गणेशपुर गांव में गुरुवार को त्यागी समाज की बैठक हुई। इसमें किसान नेता मांगेराम त्यागी ने भाजपा सरकार में समाज की उपेक्षा हो रही है। निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि त्यागी समाज की ओर से निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे जाएंगे। नोएडा प्रकरण पर कहा कि समाज के लोगों द्वारा लगाए गए पौधों को पुलिस ने उखाड़ने की कोशिश की। जब इसका विरोध किया गया तो पुलिस ने ही समाधान निकाला। 

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

श्रीचंद त्यागी ने कहा कि समाज अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशु त्यागी, सुखबीर त्यागी, गौरीशंकर, सुनील त्यागी, जितेंद्र त्यागी, कमल त्यागी, कुलदीप जॉनी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें