रामलीला मैदान में विधि विधान के साथ श्री राम लीला का शुभारंभ किया गया। आयोजक
माछरा। श्रीराम लीला कमेटी माछरा के मंच पर श्रीराम लीला का शुभारंभ गणेश पूजन कार्यक्रम का पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी तथा माछरा डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अमित त्यागी उर्फ चुनमुन ने पूजा-अर्चना के उपरांत फीता काटकर किया।
श्रीराम लीला कमेटी द्वारा 76वीं श्रीराम लीला का शुभारंभ किया गया। श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. विनोद शर्मा ने बताया कि रामलीला मैदान में श्रीराम लीला का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित मोहित शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन किया। श्रीराम लीला के मंच पर कलाकारों द्वारा नारद मोह, विश्व मोहिनी स्वयंवर की रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान बोबी त्यागी, प्रधान राकेश त्यागी, दिनेश त्यागी, मुंशी वीरेंद्र त्यागी प्रधान, जोशिल त्यागी, अतुल त्यागी, तरुण त्यागी, विनोद उपाध्याय, जोगेंद्र जाटव, संजय सैन, ताराचंद त्यागी, सुभाष त्यागी आदि रहे।