फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आज
विज्ञापन

डीएन डिग्री कालेज के शंकर आडीटोरियम में सुबह 10 बजे से होगी शुरू
मेरठ। श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार सुबह 10 बजे से डीएन डिग्री कॉलेज में किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपने प्राचार्य का पत्र और अपना पहचान पत्र साथ लेकर आएं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्रा ही प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला समय-समय पर जागरूकता व समाजसेवा से जुड़े अनेक अभियान चलाता रहा है। हमारे अभियान मिशन अपराजिता की हर जगह प्रशंसा हो रही है। अमर उजाला अब विद्यार्थियों को सामाजिक विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए मंच देने जा रहा है। इसके लिए श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मेरठ में यह प्रतियोगिता रेलवे रोड चौराहे के पास स्थित डीएन डिग्री कॉलेज के शंकर आडीटोरियम में होगी। यह प्रतियोगिता पहले जिलास्तर, फिर मंडल स्तर और इसके बाद राज्यस्तर पर होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता मंडल स्तर और मंडल स्तर के विजेता प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। हर कॉलेज से प्रतियोगिता के विषय के पक्ष और विपक्ष में एक-एक छात्र शामिल हो सकता है। विषय ‘क्षेत्रवाद ने भारतीय संघवाद को कमजोर किया है’, रखा गया है। प्रत्येक विद्यार्थी को छह मिनट बोलने का समय दिया जाएगा। विजेताओं को नगद राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें