फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तारीख तक हर हाल में हो

विज्ञापन
मवाना में राशन डीलरों की बैठक लेते एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम ने तहसील के राशन विक्रेताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने राशन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि डीलर समय से राशन वितरण नहीं कर रहे हैं। यही नहीं वृद्ध एवं विकलांग उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। उन्होंने राशन डीलरों को निर्देशित किया कि 10 तारीख तक 70 व 15 तारीख तक 85 फीसदी राशन वितरण हर हाल में हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई ज्यादा वृद्ध एवं विकलांग है तो डीलर उसके घर राशन पहुंचाएं। इसके अतिरिक्त समय से एजेंसी खोलने के लिए भी डीलरों को निर्देशित किए गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई राशन डीलर नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें