फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 20 झांकियों के साथ नगर भ्रमण पर निकले श्री हनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हनुमान जन्मोत्सव अगले दिन वीरू कुआं स्थित जय सीताराम मंदिर से बजरंगबली महाराज की 15 वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष गूंज रहे थे। यात्रा में 20 झांकियां रही। शहर के प्रसिद्ध बैंड ने धार्मिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रचार वाहन, ताशा के पीछे गणेश जी का डोला रहा। प्रकाश बैंड ने श्रीराम और हनुमान का गुणगान किया।शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने भगवान की आरती किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई, कमल दत्त शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, खंदक व्यापार संघ के अध्यक्ष अंकुर गोयल और पार्षद संदीप गोयल रेवड़ी ने भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।
काली मां की बोलती हुई झांकी शोभायात्रा विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में 20 सुंदर एवं मनमोहक झांकियां शामिल की गईं। देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों का सजीव चित्रण किया गया। वहीं विभिन्न राज्यों से आए बैंडों की मधुर धुनों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा जय जय सीताराम मंदिर वीरू कुआं से प्रारंभ होकर सब्जी बाजार, खतरियों का चौक, जट्टीवाड़ा, नवीन बाजार, सुभाष बाजार, पुरानी तहसील, गुजरी बाजार, बजाज सराफा, वैली बाजार, लाला का बाजार, शीश महल होते हुए बाबा खाकी तक पहुंची। हर तरफ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में भक्तों ने मां सरस्वती, मेंहदीपुर बालाजी, राधा कृष्ण, दुर्गा मां के भी दर्शन किए। मुख्य रथ पर हनुमान जी विराजमान रहे। शहर के राजू बैंड, भारत चमन ने भी लोगों को आनंदित किया।
इस दौरान उमंग सिंघल, सौरभ कौशिक, अमित कौशिक, अर्णव शर्मा, आशीष कंसल, मनीष पाराशर आदि बड़ी संख्या में लोग रहे।
- हनुमान मंदिर में भंडारा
- सदर हनुमान गढ़ी मंदिर में आरती, भोग के बाद भंडारा हुआ। मंदिर में भक्तों ने हनुमान जी के भजन गाए। महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर दिनेश गोयल सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें