फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में खेल स्पर्धाओं में दिखाया दम

विज्ञापन
सीसीएसयू में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) फिट इंडिया अभियान और खेलो भारत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन में पहले दिन बैडमिंटन और दौड़ प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

बैडमिंटन मुकाबलों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कुलपति ने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना के भी प्रतीक हैं। पुरुष एकल के 17 मैच, पुरुष डबल्स के 21 मैच, महिला सिंगल्स के 11 मैच और महिला डबल्स के 16 मैच खेले गए। इन सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 30 अगस्त को खेले जाएंगे। इसके बाद विजेताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, चीफ वार्डन प्रो. दिनेश कुमार, डीन ऑफ एजुकेशन प्रो. राकेश गुप्ता, डॉ. दाऊ दयाल यादव, आदित्य कुमार, करण कुमार, मौसम चौहान, संदीप रंधावा, अंकुश कुमार, दिनेश कुमार, अश्वनी कुमार सहित अनेक खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें