फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम

Sat, 14 Feb 2026 05:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना व आसपास के कई विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए, विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मवाना व आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी वंदना आरती से हुआ। विद्यालय प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने शुभारंभ किया। संचालन अंशु बंगारी व ह्रदेश ने किया ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर 6 से लेकर अंडर 14 आयु वर्ग तक की विभिन्न कैटेगरी में स्केटिंग स्पर्धा हुई। अंडर 6 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में आरव और फातिमा, क्वॉड में प्रख्यात सिंह और इनलाइन में अमय रस्तोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 8 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में अविरल चौहान और यशिका ने बाजी मारी। क्वॉड में रुद्र रस्तोगी व इशिका, इनलाइन में अक्षित व मान्यता ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर 10 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में खेलते हुए अधिराज व वर्तिका, क्वॉड में मधुर पवार व काशवि और इनलाइन में आयुष तथा मुद्रिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर 12 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में अरहम जैन और वृंदा जबकि क्वॉड में हर्षित मावी और इनलाइन में जीवांश व आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 आयु वर्ग के क्वॉड में तनिष्क प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें