फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
कचहरी परिसर में शुक्रवार दोपहर के समय बम की धमकी मिलने के बाद चेकिंग करती पुलिस। .......... सं
विज्ञापन
कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। शुक्रवार को पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड के साथ कचहरी परिसर और न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। कचहरी परिसर में खड़े वाहनों की तलाशी भी ली। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान कचहरी परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बावजूद पुलिस अलर्ट है। एसएसपी ने धमकी भरे ईमेल की जांच लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच टीम को लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धमकी भरा यह ईमेल बृहस्पतिवार रात करीब 1:05 बजे जिला जज मेरठ की आईडी पर भेजा गया था। ईमेल के विषय में बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया, जजों और वकीलों को मारने का हलाल तरीका, पवित्र शुक्रवार को ठीक 1:15 बजे कोर्ट में 14 बम ब्लास्ट होंगे। धमकी भरे ई मेल की सूचना एसएसपी को दी गई। एसएसपी अविनाश पांडेय ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया। शुक्रवार सुबह सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। कचहरी के चप्पे-चप्पे, पार्किंग, वकीलों के चैंबर और संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को दिनभर कचहरी परिसर में आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी गई और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है। तीन घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु कचहरी परिसर से नहीं मिली।

वर्जन
ईमेल कहां से भेजा गया था और इसके पीछे कौन हैं इसकी जांच के लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी है। साथ ही कचहरी परिसर में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। - अविनाश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें