फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जिलों के राजकीय आईटीआई कॉलेजों की टीमें हुई शामिल
विज्ञापन

मेरठ। आईटीआई साकेत में सोमवार को मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंडल के मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के राजकीय आईटीआई के खिलाड़ी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बुलंदशहर के मनीष ने पहला, मेरठ के विपिन ने दूसरा और मेरठ के ही दीपांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर महिला वर्ग में बुलंदशहर की राबी ने पहला, मेरठ की रजनी ने दूसरा और बागपत की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में मेरठ के अभिषेक प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में हापुड़ की सोनी पहले स्थान पर रही। 400 मीटर में मेरठ के अभिषेक पहले स्थान पर रहे। खेलो का शुभारंभ संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल मनोज सिंह और विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार नोडल प्रधानाचार्य साकेत मेरठ ने किया। इस मौके पर सतीश कुमार, आशुतोष चौधरी, बिजेंद्र कुमार, विपिन चौधरी, मदन मुरारी, गजेंद्र सिंह, आविष्कार, अंजना शर्मा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें