फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में दिखाया दम, मंडलीय टीम में हुआ चयन

विज्ञापन
मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करती महिला फुटबाल खिलाड़ी
विज्ञापन
अमेठी में प्रदेशस्तरीय जूनियर बालिका महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए बारिश में भी हुए ट्रायल
विज्ञापन

मैदान में पानी भरने की वजह से हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर पूरी कराई प्रक्रिया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 10 अगस्त से 18 अगस्त तक अमेठी में प्रदेशस्तरीय जूनियर बालिका महिला फुटबाल प्रतियोगिता प्रस्तावित है। इसके लिए बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल हुए। बारिश के बीच भी महिला खिलाड़ी ट्रायल में पहुंची और शानदार खेल दिखाया। दमदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का मंडलीय टीम का चयन कर लिया गया।मैदान में पानी भरा होने के कारण ट्रायल प्रक्रिया हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर पूरी कराई गई।
ट्रायल प्रक्रिया में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत और बुलंदशर से महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बारिश के कारण बुधवार को जिलास्तरीय ट्रायल भी नहीं हो सके थे। इस कारण जिला और मंडल स्तरीय दोनों ट्रायल बृहस्पतिवार को पूरे हुए। इस दौरान 40 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया और बारिश के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया के बाद मंडलीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

चुनी गई मंडल की टीम में मेरठ के छह खिलाड़ी
ट्रायल प्रक्रिया के बाद मेरठ मंडल की टीम में मेरठ से नव्या सोलंकी, श्रेया, शिवि, साक्षी, ऐंजल, असमी का चयन किया गया। गाजियाबाद से सोनिया, रितु, सुनीता, संध्या, प्रियंका, अलिशबा, दिव्यांशी, आकांशा चयनित हुई। गौतमबुद्धनगर से छवि, खुशबू, सना अरोरा चुनी गई। गौतमबुद्धनगर से दीपमाला, अनुशमा, अंजली का चयन हुआ। टीम मैनेजर अनामिका पाल को बनाया गया।
विज्ञापन


तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल आज
प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक और बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आज शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल दोपहर 3 बजे से आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल आलियास फिटनेस एकेडमी सेक्टर एक नोएडा में 10 अगस्त को आयोजित होंगे। मंडलीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और बागपत के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 17 अगस्त को शाम 3 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल 18 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करती महिला फुटबाल खिलाड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें