फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इस माह आखिरी सप्ताह में लगेगा यूपीसीए अंडर 19 फाइनल का कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से पांच महिला क्रिकेटर हो सकेंगी कैंप का हिस्सा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कानपुर के कमला क्लब में तीन दिवसीय अंडर 19 ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ से पांच महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब यह पांच खिलाड़ी यूपीसीए की ओर से अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित कैंप में हिस्सा लेंगी। इसके बाद इनमें से क्रिकेटरों का चयन यूपी की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम के लिए हो सकेगा।
विज्ञापन

यूपीसीए की ओर से अंडर 19 महिला क्रिकेट को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एसोसिएशन की ओर से यूपी अंडर 19 महिला टीम के चयन को लेकर तीन दिन तक ट्रायल मैच हुए। इसमें मेरठ की बल्लेबाज मिस्टी चौधरी, अविका शर्मा, ऑलराउंडर रिया भाटी, स्पिनर गेंदबाज जाह्नवी बालियान और ज्योति बालियान ने प्रतिभाग किया। इन सभी खिलाड़ियों ने ट्रायल मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। इनमें से ज्योति बालियान, जाह्नवी बालियान, मिस्टी चौधरी, रिया भाटी इससे पहले भी यूपी के लिए अंडर 19 का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस कारण मिस्टी चौधरी और रिया भाटी को ट्रायल मैच में कम ही मौका दिया गया। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में लगने वाले फाइनल कैंप में इन खिलाड़ियों का चयन होगा। कैंप में प्रदेश के सभी जिलों से 40 महिला क्रिकेटरों का चयन होना है। इसमें मिस्टी चौधरी, जाह्नवी और रिया भाटी का चयन पक्का माना जा रहा है। कैंप के बाद यूपी अंडर 19 टीम का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें