फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज से खफा था परिवार, महिला को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 04 Oct 2018 10:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पति को छोड़कर प्रेमी से लव मैरिज करने पर कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा में महिला को गोली मार दी गई। महिला के सगे एवं चचेरे भाई सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गंभीर हालत के चलते उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना यूपी के शामली जिले की है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब सात बजे गांव रामड़ा निवासी दिलशाना (32) पत्नी सलीम घर से खाना लेकर खेत पर जा रही थी। जब वह धर्मवीर के खेत के निकट पहुंची, तो गन्ने के खेत से निकले लोगों ने दिलशाना पर गोली चला दी, जिसमें एक गोली उसके मुंह को चीरती हुई निकल गई। महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी जंगलों के रास्ते से फरार हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। 

सीएचसी पर भर्ती घायल दिलशाना की हालत को चिंताजनक बताते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि घायल दिलशाना के देवर आरिफ की ओर से दिलशाना के सगे भाई वासिल पुत्र यासीन व उसके चचेरे भाई सद्दाम पुत्र इमराम निवासी ग्राम रामड़ा और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति छोड़ मायके में पड़ोसी से कर ली थी लव मैरिज 
दिलशाना की शादी उसके परिवार वालों ने कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी दौलत में लगभग 13 वर्ष पूर्व की थी। उसके एक बच्चा भी है। ससुराल में मनमुटाव के चलते वह लगभग एक वर्ष पूर्व अपने मायके में आ गई थी, जिसके बाद उसने अपने पड़ोस में ही रहने वाले दूसरी बिरादरी के सलीम के साथ लव मैरिज कर ली। चार माह से वह दोनों साथ रह रहे थे। जबकि दिलशाना का पुत्र उसकी पहली ससुराल में है। इन दोनों के घर भी आसपास हैं। यही रंजिश का कारण माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर तमाम बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें