फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में वियतनाम विवि के सहयोग से शॉर्ट टर्म कोर्स चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और वियतनाम की यूईएफ यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर बुधवार को एक ऑनलाइन बैठक की गई। इसमें छात्र विनिमय और शॉर्ट टर्म कोर्स चलाने पर सहमति बनी। इसके लिए दोनों ही विवि के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में यूईएफ की ओर से फैकल्टी ऑफ इकोनॉमिक्स के डीन प्रो. माजो जॉर्ज ने विश्वविद्यालय के छात्रों को एक माह की अवधि के लिए सीसीएसयू भेजने का प्रस्ताव रखा। इनके कोर्स मुख्य रूप से अंग्रेज़ी भाषा, कृषि और इंजीनियरिंग विषयों से संबंधित होंगे। सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने प्रस्ताव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो हम वियतनाम के छात्रों को छात्रावास में आवासीय सुविधा प्रदान करेंगे और शिक्षण, प्रशासनिक व सांस्कृतिक दृष्टि से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह साझेदारी युवाओं को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी। बैठक में विश्वविद्यालय की ओर से शोध निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह ने सीसीएसयू की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों, शोध और नवाचार गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच औपचारिक रूप से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बैठक में प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. रविंद्र कुमार, डॉ. निधि, डॉ. विजेता गौतम, इंजीनियर मनीष मिश्रा और इंजीनियर प्रवीण पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें