फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी में खोली दुकानें, 24 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी में खोली दुकानें, 24 का चालान
विज्ञापन

मवाना। नगर के व्यापारियाें को साप्ताहिक बंदी में दुकानें खोलना भारी पड़ा गया। श्रम विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 24 लोगों के चालान कर दिया। विरोध में व्यापारी सुभाष चौक पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध कर दिया। मामला बढ़ता देख टीम वापस चली गई।
नगर का बाजार रविवार और बुधवार को बंद होता था। बीते माह अधिकांश व्यापार संगठनों ने एकमत होकर एसडीएम कमलेश गोयल को ज्ञापन दिया था। इसमें बाजार बुधवार के दिन बंद किए जाने का प्रस्ताव रखा था। बाद में इस संबंध में व्यापारी विधायक दिनेश खटीक से भी मिले थे तथा समस्त बाजार बुधवार को बंद कराए जाने की बात कही थी। कुछ व्यापारी रविवार को बंद करने की बात कर रहे थे। बुधवार सुबह पूरा बाजार खुल गया। इसकी सूचना पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार मधेसिया, श्रम प्रवर्तन अधिकारी छतरपाल थाने पहुंचे और पुलिस लेकर बाजार में उतरे। इसका पता चलते ही व्यापारियों ने दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारी नेता एकत्र होकर सुभाष चौक पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन

अरविंद कुमार मधेसिया ने बताया कि 24 व्यापारियों के खिलाफ चालान कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि व्यापारी संगठनों की मांग पर नगर में बुधवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में तहसील दिवस में भी शिकायत हुई थी कि साप्ताहिक बंदी के दिन भी दुकानें बंद नहीं रहती है। उपजिलाधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश का कहना है कि तहसील दिवस में बात होने के बाद त्योहारों तक बुधवार का बंद वापस ले लिया गया था। यदि त्योहार तक बुधवार को अधिकारी बंदी को लेकर कार्रवाई करने आते हैं तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें