फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल घोटाले में आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेल घोटाले में आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया व्यापारी
विज्ञापन

मेरठ। तेल घोटाले के मामले में बुधवार को शहर के सुपरटेक पामग्रीन से एक व्यापारी को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि व्यापारी के खिलाफ आगरा के सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार आगरा के सिकंदरा थाने की पुलिस बुधवार को दिल्ली रोड स्थित बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पामग्रीन में पहुंची। आगरा पुलिस ने यहां से व्यापारी पंकज महेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया। पंकज और उसके परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। हंगामा होने पर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिकंदरा पुलिस ने पंकज को मुकदमे में नामजद बताकर उसे वांछित बताया। इस पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने पंकज को आगरा पुलिस के साथ रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पंकज के खिलाफ सस्ते गल्ले की दुकान पर आने वाले केरोसिन में चोरी और घोटाला का मामला दर्ज है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि पंकज के खिलाफ मेरठ में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें