फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना इंपैक्ट: बदल जाएगा शॉपिंग मॉल्स और ऑफिस स्पेस का कल्चर : मुख्य नगर नियोजक

Thu, 04 Jun 2020 09:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मॉल - फोटो : Social media
विज्ञापन
 कोरोना काल ने रहन-सहन में बदलाव करने का संदेश दे दिया है। इसके साथ दूसरे कामकाज के तौर तरीकों में भी परिवर्तन संभव है। लॉकडाउन के चलते बंद हुए शॉपिंग मॉल्स से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


इससे लोगों को आम जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं को लेने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। कोरोना संक्रमण से आने वाले संभावित बदलावों के बारे में एमडीए के मुख्य नगर नियोजक मोहम्मद इश्तियाक अहमद ने अमर उजाला से बातचीत की।

उनका कहना है कि मकान से लेकर ऑफिस तक का नक्शा बदलना होगा। ऐसा करके हम अपनी जीवनशैली में सुधार लाकर भविष्य में आने वाले अन्य वायरस से भी बचाव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि घर बनाने से पहले खुले इलाके को देखना होगा। जहां अधिक भीड़ न हो और इलाका खुला हो। वहां पर्यावरण सरंक्षण को भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बचाने के लिए खुद आगे आकर प्रयास करने होंगे। वहीं, घर बनाने पर वॉशरूम भी प्रवेश द्वार के पास ही बनाना होगा। इससे भविष्य में आने वाले ऐसे वायरस से बचा जा सकता है। वहीं, शॉपिंग मॉल्स के बजाय भारतीय बाजार कल्चर आ सकता है। जिसमें सभी दुकानें एक स्थान पर न होकर अलग-अलग हो सकती हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ेगा क्रेज
उनका कहना है कि इस महामारी के बाद ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ेगा। अधिकतर लोग बाजारों में न जाकर घर से शॉपिंग करना पसंद करेंगे। वहीं, कई कंपनियों में वर्क फ़्रॉम होम की शुरुआत भी हो जाएगी। जिससे ऑफिस स्पेस भी कम हो जाएंगे। वहीं, लोग फ्लैट सिस्टम भी कम पसंद करेंगे।

मार्च-2021 तक आएगी महायोजना
वर्ष-2031 के लिए महायोजना बनाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली की ऑलमोंड कंपनी अभी जिले के कई विभागों से डाटा नहीं ले सकी है। इस कारण महायोजना-2031 में देरी होगी। महायोजना को दिसंबर-2020 तक पूरा किया जाना था परंतु अब इसे मार्च-2021 तक पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें