फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: ग्राहक को सामान बेचने को दुकानदारों में चले लाठी- डंडे, दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट

Thu, 04 Jun 2020 08:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
bijnor news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार को ग्राहकों को सामान बेचने को लेकर व्यापारियों के दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


लॉकडाउन में बाजार में ग्राहक कम आ रहे हैं। जो ग्राहक आ रहे हैं उन्हें रिझाने के लिए दुकानदार पूरी कोशिश कर रहे हैं। तीन मूर्ति चौक पर जूतों की कई दुकान हैं। वहां काजीपाड़ा निवासी आफताब व जाटान निवासी हसीब की भी दुकान है।

बुधवार को आफताब व हसीब के बीच ग्राहक को सामान बेचने को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों में सरिये व लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


इस बीच दुकानों के अंदर मौजूद ग्राहक भी दुकान में फंस गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुभाष तोमर का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष जा चुके थे। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें