फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खोखे तोड़े जाने पर दुकानदारों ने डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल के पास खोखे तोड़े जाने से प्रभावित दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया हैं। उन्होंने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दुकानदारों ने बिना पूर्व सूचना की गई तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से खोखे लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। 25 फरवरी 2026 को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बिना नोटिस खोखे तोड़ दिए। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ और आजीविका का साधन छिन गया। बताया गया है कि खोखे मुख्य मार्ग से करीब 30 फुट दूर थे। वे यातायात या सार्वजनिक व्यवस्था में कोई बाधा नहीं बन रहे थे। इसके बावजूद कार्रवाई केवल चार-पांच गरीब दुकानदारों पर ही की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें